29 दिसंबर को खरसिया शहर के कन्या भवन में होगा श्री रानी सती दादी जी का महामंगल पाठ- महिला जागरण मंडल खरसिया ने किया है आयोजन. 701 दादी भक्तों द्वारा किया जाएगा मंगल पाठ. मंगल पाठ गायिका देविका बाजोरिया रहेंगी मौजूद

जय रानी सती दादी जी की

29 दिसंबर को खरसिया शहर के कन्या भवन में होगा श्री रानी सती दादी जी का महामंगल पाठ- महिला जागरण मंडल खरसिया ने किया है आयोजन. 701 दादी भक्तों द्वारा किया जाएगा मंगल पाठ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -खरसिया शहर के कन्या विवाह भवन में आगामी 29 दिसंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे से महिला जागरण मंडल खरसिया द्वारा श्री रानी सती दादी जी का महामंगल पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमें देश की प्रसिद्ध मंगल पाठ गायिका देविका बाजोरिया कोलकाता रानी सती दादी जी के संगीतमय भजनों के साथ इस महामंगल पाठ कार्यक्रम को संपन्न करावेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की आयोजक महिला जागरण मंडल खरसिया के सदस्यों ने बताया कि इस महा मंगल पाठ के दौरान प्रसिद्ध नृत्य नाटिकाओं का भी मंचन होगा एवं 701 दादी भक्तों द्वारा इस महामंगल पाठ कार्यक्रम में अपनी सहभागीता की जाएगी।आयोजक संस्था ने सभी धर्म प्रेमियों को इस महामंगल पाठ के आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। इस पूरे आयोजन को लेकर जोर-जोर से तैयारी चल रही है।तो वहीं महामंगलपाठ के कार्यक्रम में खरसिया सहित छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा से भी दादी भक्त महिलाएं शामिल होंगी

महामंगल पाठ का आयोजन आप सभी दादी भक्तों के लिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading