बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ में जीएसटी की अधिकारी एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार- रिश्वत लेने में सहयोग करने वाला आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे. मामला स्क्रेप कारोबारी की गाड़ी छोड़ने का. 10 लाख की पेनाल्टी बताकर 2 लाख में हुआ था मामला सेटल. सीजीपीएससी में 21वीं रैंक हासिल की थी अँचला ने

छत्तीसगढ़ में जीएसटी की अधिकारी एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार- रिश्वत लेने में सहयोग करने वाला आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे. मामला स्क्रेप कारोबारी की गाड़ी छोड़ने का. 10 लाख की पेनल्टी बताकर 2 लाख में हुआ था मामला सेटल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने GST अधिकारी अंचला गिरी को रिश्वत लेते पकड़ा है। अधिकारी ने एक स्क्रैप कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कारोबारी ने इसकी शिकायत ACB अधिकारियों से की थी।जांच के बाद शनिवार को ACB की टीम ने अधिकारी के घर पर रेड मारी। कारोबारी पहले ही पैसे लेकर अधिकारी के घर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही साथी इमरान मेमन ने रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी।अधिकारी अंचला गिरी और इमरान को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई जगदलपुर ACB की टीम ने की है।अधिकारी के घर के बाहर नाली में नोटों के बंडल मिले है।शिकायतकर्ता कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज ने बताया कि 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी। बिल होने के बावजूद गाड़ी को रोक लिया गया। उनका आरोप है कि अंचला गिरी GST में अधिकृत नहीं थीं, इसके बावजूद उन्होंने गाड़ी रुकवाई और 10 लाख रुपए की पेनाल्टी मांगी, जबकि गाड़ी में लोड माल की कीमत सिर्फ 3 लाख रुपए थी।कारोबारी के मुताबिक, अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई करने की धमकी दी। मामला सेटल करने के लिए पहले 2 लाख रुपए मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपए देने की बात हुई। इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के तौर पर कटाने और बाकी रकम घर पहुंचकर देने की बात तय हुई।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading