सावधान- घर का रसोइया ही निकला 15 लाख रुपए की आभूषण चोरी का आरोपी. आभूषण खरीदने वाले ज्वेलर्स व्यवसायी को भी किया गया गिरफ्तार. कर्मचारियों के भरोसे ना छोड़े अपने घरों को. मामला राजधानी रायपुर का




सावधान- घर का रसोइया ही निकला 15 लाख रुपए की आभूषण चोरी का आरोपी. आभूषण खरीदने वाले ज्वेलर्स व्यवसायी को भी किया गया गिरफ्तार. कर्मचारियों के भरोसे ना छोड़े अपने घरों को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में घर के ही रसोइया द्वारा ₹15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम-साइबर यूनिट एवं थाना पुलिस ने रसोइया व ज्वैलर्स को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की है। तथा घर का रसोइया विगत 2 महीने से लगातार इस चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था एवं मकान मालिक द्वारा जब इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात कर इस चोरी की घटना को लेकर सफलता हासिल की है तथा पुलिस ने आम जनता एवं नागरिकों से अपील भी की है कि वे अपने घरों को कर्मचारियों के भरोसे सुना ना छोड़े। तथा घर में किसी भी प्रकार की संपत्ति इत्यादि को सुरक्षित रखें. याद होगी वर्तमान समय में देखा जाए तो बड़े शहरों में लोग अपने घरों को कर्मचारियों के भरोसे छोड़कर बाहर निकल जाते हैं। किंतु अधिकांश घटनाओं में ऐसा पाया गया है कि घर के कर्मचारी ही चोरी इत्यादि की घटनाओं में शामिल रहते हैं। तथा वे असामाजिक तत्वों की मदद से ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं





