बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ में चल रही पटवारियो की हड़ताल के समर्थन में आए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, बोले जायज हैं मांगें. सरकार को करना चाहिए सहानुभूति पूर्व विचार




बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ में चल रही पटवारियो की हड़ताल के समर्थन में आए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, बोले जायज हैं मांगें. सरकार को करना चाहिए सहानुभूति पूर्व विचार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पूरे छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है. धान खरीदी शुरू हुए 04 दिन बीत चुका है और हड़ताल पर गए पटवारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. हड़ताल पर बैठे पटवारियों को अब बीजेपी सरकार के ही पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर का साथ या कहें समर्थन मिला है.
विधायक जी ने पटवाारियों की हड़ताल को बताया जायज
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा, ”सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए.” अजय चंद्राकर ने यह भी स्पष्ट किया कि पटवारी संघ की हड़ताल सरकार के गले की फांस नहीं है. सरकार अलग-अलग स्तर पर पटवारी संघ से बातचीत कर रही है और मुख्यमंत्री भी इस पूरे मामले के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उम्मीद जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में इस विवाद का हल निकल जाएगा. वहीं, धान खरीदी को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार ने पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्था की है और खरीदी में रुकावट आने की कोई सूचना नहीं है.
जल्द निकलेगा समाधान:अजय चंद्राकर
पटवारी संघ की हड़ताल को लेकर भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर का बयान कई मायनों में अहम है. उन्होंने सीधे तौर पर पटवारियों की मांगों को जायज बताया है. अजय चंद्राकर का कहना है कि सरकार अलग-अलग तरीके से और अलग-अलग स्तर पर पटवारी संघ से बातचीत कर रही है. सरकार की कोशिश है कि सभी संबंधित संस्थाओं और पक्षों को साथ लेकर जनता के हित में काम किया जाए. बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार इस दिशा में प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री भी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर हैं. अजय चंद्राकर ने भरोसा जताया कि कुछ दिनों में इस पूरे मामले का हल निकल सकता है.
हड़ताल सरकार के गले की फांस नहीं
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पटवारियों की हड़ताल को सरकार के लिए बड़ी परेशानी या गले की फांस मानने से इनकार किया. विधायक का मानना है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत और आपसी सहमति से ही संभव है. सरकार पटवारी संघ के साथ संवाद कर रही है और सभी पक्षों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है.बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है. पटवारी संघ की हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्ती भी दिखाई जा रही है. ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ विधायक का बातचीत और सहानुभूतिपूर्ण विचार पर जोर देना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
धान खरीदी में रुकावट नहीं आएगी
पटवारियों की हड़ताल के बीच धान खरीदी को लेकर भी अजय चंद्राकर ने सरकार का पक्ष भी रखा. विधायक ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है और कहीं भी खरीदी में रुकावट आने की सूचना नहीं है. अजय चंद्राकर के मुताबिक, सरकार ने धान खरीदी के लिए पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम किए हैं. विधायक ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि पटवारियों की हड़ताल के बावजूद किसानों से जुड़ी धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई. सरकार इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयार है.
पटवारियों की मांगों पर सरकार करेगी विचार
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर दोहराया कि पटवारियों की मांगें जायज हैं, सरकार को इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है. उनका बयान ऐसे समय आया है, जब पटवारी संघ वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति, कार्य संबंधी समस्याओं और अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन पर है. संघ की मांग है कि सरकार उनकी समस्याओं पर ठोस निर्णय लेकर लिखित आदेश जारी किया जाए.
निलंबन और नोटिस के बीच आंदोलन
छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. सरकार की ओर से कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश मिले हैं. सख्ती के तौर पर अलग-अलग जिलों में पटवारियों को नोटिस जारी करने, निलंबन और अन्य विभागीय कार्रवाई भी की गई. इस कार्रवाई को लेकर कर्मचारी संगठनों में और भी नाराजगी बढ़ गई है. दूसरे कर्मचारी संगठन भी पटवारियों के समर्थन में सामने आ रहे हैं. पटवारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
सरकार के फैसले पर सभी की निगाहें
हड़ताल पर बैठे पटवारियों को भी उम्मीद है कि जल्द कोई समाधान निकलेगा. विधायक अजय चंद्राकर के बयान के बाद आंदोलन के खत्म होने की उम्मीद अब दिखाई देने लगी है.





