बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी एवं उनके आश्रित अब प्राइवेट अस्पतालों में भी करवा सकेंगे इलाज. राज्य शासन ने जारी किया आदेश. शासन ने सभी विभागों एवं कलेक्टरों को लिखा पत्र. धन राशि के आभाव में अब इलाज में नहीं होगी लापरवाही




बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी एवं उनके आश्रित अब प्राइवेट अस्पतालों में भी करवा सकेंगे इलाज. राज्य शासन ने जारी किया आदेश. शासन ने सभी विभागों एवं कलेक्टरों को लिखा पत्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को निजी अस्पतालों में भी उपचार करवाने की सुविधा दे दी है।जिसका आदेश 18 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। इस नए आदेश के अंतर्गत अब शासकीय कर्मचारी और उनके आश्रित परिवार भी निजी अस्पताल में उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दिनांक 18 नवंबर 2026 को महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए अंबिकापुर (सरगुजा) स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल को शासकीय कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों के उपचार हेतु 31 मार्च 2027 तक मान्यता प्रदान की है।इस अस्पताल में निम्नलिखित 5 प्रकार के उपचार की सुविधा मान्य की गई है-जनरल मेडिसिन।जनरल सर्जरी।प्रसूति एवं स्त्री रोग।हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स)।फिजियोथेरेपी की चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं एवं छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर उपचार के लिए संबंधित जिले के सिविल सर्जन की अनुशंसा अनिवार्य होगी।आपातकालीन परिस्थिति में उपचार के बाद मुख्यालय लौटने की तिथि से 7 दिनों के भीतर संबंधित नियंत्रण अधिकारी/कार्यालय प्रमुख को सूचना देना आवश्यक होगा।आपातकालीन उपचार के मामलों में नियमानुसार कार्योत्तर स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि अग्रिम धनराशि के आभाव में इलाज शुरू करने में लापरवाही नहीं की जाएगी।किसी कर्मचारी के परिवार में अचानक बीमारी या दुर्घटना होने पर समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे निर्णय कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश में क्या है उल्लेख
छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला-रायपुर 492002 के पत्र
क्रमांकः GENS-1902/72/2025-MED, नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 18-11-2026 के अनुसार शासन के समस्त विभाग,अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष,
समस्त संभागायुक्त,समस्त कलेक्टर छत्तीसगढ को प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों के उपचार हेतु राज्यांतर्गत स्थित निजी चिकित्सालयों की मान्यता बाबत् अवगत कराते हुए बताया गया है कि ।राज्य शासन, एतद्वारा, राज्यांतर्गत स्थित निजी चिकित्सालय Life line Hospital, Opposite polytecnic College, Ring Road, Ambikapur (Sarguja), C.G. को प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों के (1) General Medicine (2) General Surgery (3) Obstetrics & Gynaecology (4) Orthopedics (5) Physiotherapy उपचार हेतु जारी दिनांक से 31/03/2027 तक की अवधि हेतु मान्यता की स्वीकृति प्रदान करता है। राज्यांतर्गत प्रकरणों में मान्यता प्राप्त अस्पतालों में शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों का उपचार कराये जाने हेतु संबंधित जिले के सिविल सर्जन की अनुशंसा अनिवार्य होगी। आकस्मिक परिस्थिति की दशा में, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 के नियम-10(7) अनुसार आवेदक/परिवार के सदस्य के द्वारा उपचार उपरांत, मुख्यालय लौटने की तिथि से 07 दिवस के भीतर, अपने नियंत्रण अधिकारी/कार्यालय प्रमुख को सूचित किया जाना आवश्यक होगा तथा आकस्मिक परिस्थिति में उपचार कराये जाने संबंधी प्रकरणों में नियमानुसार कार्योत्तर स्वीकृति प्राप्त करनी होगी।राज्य के बाहर स्थित मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सालयों में उपचार कराने हेतु मरीजों को प्रथमतः चिकित्सा महाविद्यालय के रेफरल कमेटी का रेफरल प्रमाण पत्र तथा चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय में संबंधित रोगों की जांच/उपचार/विषय विशेषज्ञों की सुविधा उपलब्ध न होने पर, यथास्थिति,संयुक्त-संचालक-सह-अधीक्षक/उप संचालक, शासकीय/मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सा संस्थाओं में रिफर कर सकेंगे। आकस्मिक परिस्थिति की दशा में, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 के नियम-10(7) अनुसार आवेदक/परिवार के सदस्य के द्वारा उपचार उपरांत, मुख्यालय लौटने की तिथि से 07 दिवस के भीतर, अपने नियंत्रण अधिकारी/कार्यालय प्रमुख को सूचित किया जाना आवश्यक होगा तथा आकस्मिक परिस्थिति में उपचार कराये जाने संबंधी प्रकरणों में नियमानुसार कार्योत्तर स्वीकृति प्राप्त करनी होगी।उपरोक्त मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के सदस्यों की उपचार की दर सी.जी.एच.एस. योजना के अंतर्गत केन्द्र शासन के कर्मचारियों हेतु लागू उपचार की दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जावे।उक्त मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के सदस्यों का उपचार कराए जाने पर ईलाज तत्काल शुरू किया जावेगा एवं उनसे अग्रिम धन राशि के अभाव में ईलाज में लापरवाही नहीं की जावेगी, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावें। उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है







