शक्ति जिले के छीता पड़रिया में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर. एसडीओ पुलिस डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा भी रही मौजूद




शक्ति जिले के छीता पड़रिया में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर. एसडीओ पुलिस डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा भी रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के वनांचल एवं जनजातीय ग्राम छीता पड़रिया में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कर महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी हैं तो वहीं वीर नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा भी मौजूद रही एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उलगुलान’ से ‘जनजातीय गौरव दिवस’ तक की गाथा का बखान करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं जिन्होंने अल्पायु में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए आजादी के यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति के साथ अपने बलिदान से समाज को राष्ट्र के प्रति सर्वस्व समर्पण का संदेश दिया, तब उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डा भुनेश्वरी पैंकरा ने उपस्थित छात्राओं से आग्रह किया आधुनिकता की दौड़ में शामिल होने के बावजूद हम अपने मूल संस्कृति एवं परंपरा को बनाए रखें क्योंकि हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा श्रेष्ठ और समृद्ध है
जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ पश्चात संतोष सिदार सरपंच ने स्वागत भाषण किया तो वहीं हाइयर सेकेंडरी स्कूल छीता पंडरिया की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजकों के द्वारा जनजातीय विभूतियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। महेंद्र बरेठ ने मंच संचालन किया तो वहीं इस दौरान दुलीचंद साहू, कांता यादव, फागूलाल, प्रेमलाल गबेल, पालूराम चंद्रा, बलदेव साहू (सरपंच खमरिया), कमलेश चौहान के साथ ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही जहां पर प्रतिभाशाली छात्राओं एवं मितानिनों को ग्राम पंचायत की ओर से साड़ी भेंट कर अभिनंदन किया गया। जनजातीय अंचल में प्रथम बार आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों ने सरपंच एवं ग्राम पंचायत का सराहनीय कदम बताया





