20 एवं 21 नवंबर को खरसिया के कन्या विवाह भवन में होगा सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन. महिला जागरण मंडल ने किया है आयोजन. आचार्य राजेंद्र जी महाराज के सानिध्य में होंगे समस्त आयोजन




20 एवं 21 नवंबर को खरसिया के कन्या विवाह भवन में होगा सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन. महिला जागरण मंडल ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खरसिया शहर की धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की अग्रणी संस्था महिला जागरण मंडल ने 20 एवं 21 नवंबर 2026 को शहर के कन्या विवाह भवन में सामूहिक तुलसी विवाह एकादशी उद्यापन का भव्य आयोजन किया है।इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथा वाचक विद्वान पंडित आचार्य राजेंद्र जी महाराजविवाह के कार्यक्रमों को संपन्न कराएंगे। उपरोक्त आयोजन को लेकर महिला जागरण मंडल खरसिया के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। तो वहीं कन्या विवाह भवन में भी इस तुलसी विवाह एवं उद्यापन के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। तथा विधि विधान के साथ तुलसी विवाह के अवसर पर बारात भी निकलेगी एवं बारात के स्वागत के साथ ही विभिन्न प्रकार के भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम होगा। आयोजक महिला जागरण मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं को इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है





