शक्ति जिले में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का भूमि पूजन किया भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने.क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद. अनेकों स्थानों पर बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र. टिकेश्वर ने कहा- सुशासन वाली सरकार में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल

शक्ति जिले में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का भूमि पूजन किया भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने.क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद. अनेकों स्थानों पर बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र. टिकेश्वर ने कहा- सुशासन वाली सरकार में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जैजैपुर विकासखंड को बड़ी सौगात मिली है।15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र अनुदान के तहत जैजैपुर विकासखंड में कुल 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 228.08 लाख रुपये (दो करोड़ अट्ठाईस लाख आठ हजार रुपये)* की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 28.51 लाख रुपये (अट्ठाईस लाख इक्यावन हजार रुपये)की लागत से कराया जाएगा।बुधवार, 18 नवंबर 2026 को इनमें से 5 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिन 5 गांवों में भूमिपूजन हुआ उनमें तुषार – में 28.51 लाख।रायपुरा – 28.51 लाख।मालनी – 28.51 लाख।करौआडीह – 28.51 लाख दतौद – 28.51 लाख शामिल है तथा इसके अलावा शेष 3 उप स्वास्थ्य केंद्र जिनका निर्माण होगा,जिसका भूमिपूजन शेष है।कांशीगढ़ – 28.51 लाख।घिवरा – 28.51 लाख।हसौद – 28.51 लाख

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चन्द्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, जनपद उपाध्यक्ष सीताराम चन्द्रा (मुन्ना), जनपद सदस्य प्रतिनिधि टंकेश्वर चन्द्रा (पप्पू), जनपद सभापति गायत्री चंद्रकुमार चन्द्रा, रायपुरा सरपंच हरप्रसाद साहू, मालनी सरपंच आगेश्वर सिंह, करौआडीह सरपंच श्रीमती सविता टंडन, तुषार सरपंच प्रमोद चन्द्रा एवं दतौद सरपंच उसा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनहरण चंद्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवंअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से ग्रामीणों को गांव में ही प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों के टीके, दवाई वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को छोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं, क्षेत्रीय सांसद जांजगीर लोकसभा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी का आभार व्यक्त किया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading