अनुनय कान्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों की बड़ी सफलता-भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरा युवा भारत खेलकूद प्रतियोगिता के रस्साकशी में प्रथम स्थान, वैभव पैकरा ने लंबी कूद में जीता प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में हासिल किया द्वितीय स्थान

सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ी

अनुनय कान्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों की बड़ी सफलता-भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरा युवा भारत ‘ खेलकूद प्रतियोगिता के रस्साकशी में प्रथम स्थान, वैभव पैकरा ने लंबी कूद में जीता प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में हासिल किया द्वितीय स्थान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन नंदेली ग्राउंड, सक्ती में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मेरा युवा भारत की सक्ती एवं चांपा जिला प्रभारी प्रतिष्ठा माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने रस्साकशी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में कक्षा 12वीं के वैभव पैकरा, समीर कसेर एवं युवराज यादव कक्षा 9वीं के यश कंवर एवं मोक्ष पटेल, कक्षा 10वीं के गौरव पैकरा तथा कक्षा 12वीं के शामिल रहे।व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। कक्षा 12वीं के वैभव पैकरा ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 9वीं के मोक्ष पटेल ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में एक और उपलब्धि जोड़ी।

विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।प्राचार्य किरण श्रीवास ,सनी उरांव, निखिल साहू ममता देवांगन श्रुति वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षक को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading