सक्रिय है शक्ति जिले का आबकारी विभाग-सहायक आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब पर ताड़ बतोड़ कार्यवाही.आरोपी गिरफ्तार




सक्रिय है शक्ति जिले का आबकारी विभाग-सहायक आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब पर ताड़ बतोड़ कार्यवाही.आरोपी गिरफ्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक18/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम जाजंग थाना सक्ती निवासी महेश राम महिलांगे पिता रुंगवा राम उम्र 61 वर्ष द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने परवार्ड नं 14 जाजंग थाना सक्ती में महेश राम पिता रुंगवा राम उम्र 61 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई घर में छिपाकर रखा 3 पारदर्शी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब* और 5 नग देशी प्लेन मदिरा पाव प्रत्येक में 180 मिली कुल 0.900 मिली देशी प्लेन मदिरा इस प्रकार कुल6.9 लीटर मदिरा बरामद किया गया ।
6.9 लीटर मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश यादव और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।





