सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने किया जिला अस्पताल शक्ति का आकस्मिक निरीक्षण. मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश. कलेक्टर मैडम के निर्देशन पर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की हो रही पहल. स्वास्थ्य योजनाओं की भी करी समीक्षा




सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने किया जिला अस्पताल शक्ति का आकस्मिक निरीक्षण. मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश. कलेक्टर मैडम के निर्देशन पर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की हो रही पहल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन के निर्देशन में जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जिला मुख्यालय शक्ति में स्थित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय शक्ति के कर्मचारी भी मौजूद थे। मौके पर सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने जिला अस्पताल के संबंधित अधिकारियों को अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मंशानुरूप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएचओ मैडम ने स्वयं जिला अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर साफ सफाई एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही वहां भर्ती मरीजों से भी चर्चा की एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। इस दौरान सीएमएचओ मैडम ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए तथा स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए संचालित सभी प्रकार की जांच एवं चिकित्सा सुविधाओं की निरंतर मॉनिटरिंग हो साथ ही लोगों को इन सुविधाओं का त्वरित एवं समुचित लाभ मिल सके इस दिशा में सभी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें
सीएमएचओ मैडम लगातार करती है जिला अस्पताल की मॉनिटरिंग
शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल जिला चिकित्सालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों में स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग करती है। तथा वे अपने निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं तथा चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। तो वहीं शक्ति जिले में आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाये मिलने की दिशा में एक अच्छी पहल हो रही है





