सुपरस्टार के घर होने वाली थी गोलीबारी-बॉलीवुड स्टार्स पर हमले की साजिश नाकाम, पंजाब के दो शार्प शूटर हुए अरेस्ट

सुपरस्टार के घर होने वाली थी गोलीबारी-बॉलीवुड स्टार्स पर हमले की साजिश नाकाम, पंजाब के दो शार्प शूटर हुए अरेस्ट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड स्टार्स पर हमले की साजिश रच रहे दो शूटर्स को गिरफअतार किया है. इन्हें पंजाब से अरेस्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए शूटर एक सुपरस्टार के घर के बाहर गोलीबारी करने की साजिश रच रहे थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने इस साजिश के आरोप में पंजाब के दो शार्प शूटरों विकास ठाकुर उर्फ विक्की (जालंधर निवासी) और दीपक सिंह उर्फ दीप (तरनतारन निवासी) को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने बताया कि दीपक सिंह उर्फ दीप को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया. यह पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है. जांच एजेंसियों को शक है एक सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी इसी को सौंपी गई थी.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading