फिर बढ़ रही महंगाई-10600 प्रति क्विंटल पहुंचे सरसों के भाव. रिटेल बाजार में तेल ने फिर से मारी बड़ी उछाल. थोक बाजार में ₹500 प्रति क्विंटल तक की हुई बढ़ोतरी




फिर बढ़ रही महंगाई-10600 प्रति क्विंटल पहुंचे सरसों के भाव. रिटेल बाजार में तेल ने फिर से मारी बड़ी उछाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर
शक्ति -सरसों के बाजार में तेजी लगातार बढ़ रही है। बीते करीब आठ दिनों में सरसों के भाव में थोक में 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी दर्ज की है। सरसों के भाव 9600 से लेकर 10600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। साउथ क्षेत्रों में प्रमुख उत्पादक राज्यों में बारिश कम होने से फसल प्रभावित हुई है, वहीं दूसरी ओर शादियों और सर्दी का सीजन शुरू होने के चलते सरसों की मांग बढ़ने लगी है।ऐसे में आपूर्ति प्रभावित और मांग में तेजी होने से कीमत लगातार बढ़ रही है। सरसों का तेल भी 200 के पार पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश कम होने के कारण फसल पर असर पड़ा है। इससे वहां से आने वाली सरसों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। मिलों में पर्याप्त माल नहीं पहुंचने से बाजार में उपलब्धता कम हो गई है। दूसरी ओर शादी समारोहों का सीजन शुरू होने वाला है।





