बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंची शक्ति की कलेक्टर जय श्री जैन ने करी पूरा अर्चना. शक्ति एडीएम नवीन भगत ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण. मसनिया खुर्द के छात्रावास में बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ कार्यक्रम. शक्ति जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से किसान खुश

भोलेनाथ के दरबार में पहुंची कलेक्टर जय श्री जैन
एडीएम नवीन भगत ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
छात्रावास में पहुंची कलेक्टर जय श्री जैन

बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंची शक्ति की कलेक्टर जय श्री जैन ने करी पूरा अर्चना. शक्ति एडीएम नवीन भगत ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण. मसनिया खुर्द के छात्रावास में बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ कार्यक्रम. शक्ति जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से किसान खुश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर विगत दिवस जिले में जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। सभी ने देश की स्वतंत्रता, जनजातीय स्वाभिमान तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस
के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के संबोधन का वर्चुअल माध्यम से सामूहिक प्रसारण किया गया, जिसमें विकासखंड सक्ती के विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों के अधीक्षक तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।

जनजातीय गौरव दिवस पूरे देश के स्वाभिमान और गौरव का उत्सव: प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से पूरे देश का गौरव जुड़ा है। उनका जीवन, संघर्ष और बलिदान प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। जनजातीय गौरव दिवस आज पूरे देश का राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है। भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अपने जनजातीय नायक-नायिकाओं के योगदान को गर्व के साथ याद कर रहा है।प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के सशक्तीकरण और विकास के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की चर्चा करते हुए पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के प्रयासों से आदिवासी, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद का सबसे अधिक दंश आदिवासी समाज ने झेला है। नक्सलवाद से मुक्ति के साथ जनजातीय क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने जनजातीय समाज के सफल उद्यमियों से संवाद कर उनकी उपलब्धियों और जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

कलेक्टर ने शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जैन ने शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने किचन गार्डन, खिलौना घर, प्रिंट रिच सामग्री, पुस्तकालय, शयन कक्ष एवं भोजन कक्ष का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण की सराहना की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जैन ने प्रधान पाठक श्री शैलकुमार पांडेय एवं विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति निरंतर लगन रखने तथा अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत को सहेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्नीता सिंह, प्रधान पाठक श्री शैलकुमार पांडेय, अधीक्षक श्री उमेश राठौर, शिक्षक श्री जगेश्वर भैना सहित विकासखंड सक्ती के विभिन्न आश्रमों एवं छात्रावासों के अधीक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे

अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत ने धान खरीदी केंद्र बरपाली का किया औचक निरीक्षण

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत ने धान खरीदी केंद्र बरपाली का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी सम्बन्धी सभी तैयारियां सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाने, बायोमेट्रिक डिवाइस, कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे, धान की गुणवत्ता जांच, पेयजल, शौचालय एवं किसानों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री भगत ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखे, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
[11/16, 5:17 PM] +91 62675 56423: समाचार

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने तुर्रीधाम शिव मंदिर में किया पूजा-अर्चना

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तुर्रीधाम स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तुर्रीधाम जिले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां की धार्मिक एवं प्राकृतिक सुंदरता जिले को विशेष पहचान दिलाती है। उन्होंने धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास पर भी जोर दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में 15 नवम्बर को 44.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी

शक्ति -प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर 2026 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है । जिसके तहत समर्थन मूल्य पर जिले में 15 नवम्बर को तीन धान उपार्जन केंद्रों ठठारी, डोडकी और रायपुरा में कुल 44.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 129 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading