शक्ति की वृंदावन गौशाला में 17 नवंबर को गोपाष्टमी पर्व पर अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति द्वारा गौ माताओ को खिलाई जाएगी रोटी एवं गुड. समिति ने नागरिकों से किया आग्रह- सुबह 11 बजे तक गिरिराज रैन बसेरा में प्रत्येक घरों से 10-10 रोटी जरूर भेजें

शक्ति की वृंदावन गौशाला में 17 नवंबर को गोपाष्टमी पर्व पर अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति द्वारा गौ माताओ को खिलाई जाएगी रोटी एवं गुड. समिति ने नागरिकों से किया आग्रह- सुबह 11 बजे तक गिरिराज रैन बसेरा में प्रत्येक घरों से 10-10 रोटी जरूर भेजें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -17 नवंबर को गोपाष्टमी का पावन पर्व गौ माता की सेवा के रूप में मनाया जाएगा। शक्ति शहर की श्री वृंदावन गौशाला नंदेलीभाटा शक्ति में भी रह रही घायल गौ माताओ को शक्ति शहर की अग्रवाल सभा द्वारा स्थापित अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर के नागरिकों द्वारा अपने घरों से दी जाने वाली रोटियां एवं गुड़ को खिलाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्य अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार होटल गिरिराज रैन बसेरा ने बताया कि 17 नवंबर 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे तक शक्ति शहर सहित आसपास के क्षेत्र के कोई भी नागरिक बंधु अपने घरों से 10-10 रोटियां एवं गुड लाकर होटल गिरिराज रैन बसेरा में दे सकते हैं। तथा सभी सामग्रियों को एकत्रित कर दोपहर समय वृंदावन गौशाला में संयुक्त रूप से जाकर गौ माताओ को खिलाया जाएगा। अमरलाल अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष भी ऐसा ही एक प्रयास किया गया था। तथा शहर वासियों ने काफी उत्साह के साथ गौ माता की सेवा के लिए पहल करते हुए खाने की सामग्रियां लाकर दी थी। इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने यह पहल की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading