16 नवंबर से शक्ति जिले के पिरदा गांव में होगा तीन दिवसीय रामनामी भजन मेंले का भव्य आयोजन. अखिल भारतीय रामनामी महासभा केंद्र पिरदा ने किया है आयोजन

16 नवंबर से शक्ति जिले के पिरदा गांव में होगा तीन दिवसीय रामनामी भजन मेंले का भव्य आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पिरदा में आगामी 16 नवंबर से तीन दिवसीय रामनामी भजन मेले भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। मेले को लेकर जहां अखिल भारतीय रामनामी महासभा केंद्र पिरदा द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। तो वही रामनामी कल्याण समिति पिरदा के द्वारा 16 नवंबर से 18 नवंबर तक यह मेला आयोजित किया जाएगा।ज्ञात हो कि 116 साल पुरानी परंपरा के अंतर्गत आयोजित इस तीन दिवसीय मेले में श्रद्धा और आस्था के हजारों रंग दिखाई पड़ेंगे तथा मेले के उद्घाटन दिवस जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, दूसरे दिन सांसद कमलेश जांगड़े और समापन दिवस पर पामगढ़ के पूर्व विधायक दाऊराम रत्नाकर सहित प्रदेश एवं जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं दिग्गज सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading