धरमजयगढ़ की विशाल जनसभा को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया वर्चुअल रूप से संबोधित

कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष
रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आयोजित 15 नवंबर को कार्यक्रम
रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आयोजित 15 नवंबर को कार्यक्रम

धरमजयगढ़ की विशाल जनसभा को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया वर्चुअल रूप से संबोधित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के विशाल आयोजन को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा की लैंडिंग के समय कुछ तकनीकी अवरोधों के कारण इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सका, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सदैव आभारी रहूँगा।भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष और बलिदान जनजातीय समाज के स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।एक समय नक्सलवाद के भय और बंदूक की नोक पर जनजातीय क्षेत्रों का जीवन प्रभावित था, लेकिन आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में शिक्षा, विकास और बेहतर अवसरों के साथ इन क्षेत्रों में बदलाव आ रहा है। ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ हम नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आयोजित 15 नवंबर को कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading