यमुना एक्सप्रेस वे पर 1 केएमपीएच ओवर स्पीड पर कटा ₹2000 का चालान. और लोकेशन आई अटलांटिक महासागर. कभी आरटीओ के चालानो की लिंक छूते ही खाते हो जा रहे हैं साइबर ठगो के हवाले

1 केएमपीएच ओवर स्पीड पर कटा ₹2000 का चालान. कभी आरटीओ के चालानो की लिंक छूते ही खाते हो जा रहे हैं साइबर ठगो के हवाले

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -हाल ही में यमुना एक्सप्रेस वे पर चालन कटने की बड़ी अजीब घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच हाई-स्पीड कॉरिडोर यानी यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे शख्स पर सिर्फ एक किमी प्रति घंटे की ओवरस्पीडिंग के लिए 2,000 रुपए का ई-चालान लगा दिया गया है। ड्राइवर 100kmph की स्पीड जोन में 101kmph स्पीड से ड्राइव कर रहा था। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात रही की ऑटोमेटेड ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम द्वारा जनरेट की गई चालान की डिजिटल रसीद में जगह अटलांटिक महासागर के बीच दिखाया गया था।जब कोई ANPR कैमर या रडार गन चालान जारी करती है तो वह ई-चालान पर सटीक जगह दर्ज करने के लिए अपने इंटरलन मॉड्यूल के GPS Coordinates लेती है। हालांकि, अगर कैमरा का GPS रिसीवर सैटेलाइट कनेक्शन खो देता है या उसमें कोई सॉफ्टवेयर खराबी आ जाती है तो सिस्टम डिफॉल्ट तरीके से 0 डिग्री नॉर्थ और 0 डिग्री ईस्ट के को-ऑर्डिनेट्स पर सेट हो जाता है।GPS की खराबी के अलावा, वाहन चालकों में सबसे बड़ा गुस्सा 100kmph की स्पीड जोन में 101kmph की स्पीड से गाड़ी चलाने पर Motor Vehicle Act की धारा 183 के तहत 2,000 रुपए का जीरे-टॉलरेंस जुर्माना लगाने को लेकर है। दरअसल, ऑटोमोटिव स्पीडोमीटर और रडार गन कभी भी 100% सटीक नहीं होते हैं। टायर घिसने, टायर के दबाव, एंबिएंट टेंपरेचर और रडार कैलिब्रेशन एंगल जैसी वजह आसानी से 1 से 3kmph का अंतर ला सकती है।इस तकनीकी लिमिट को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में एडवाइजरी जारी की है जिसमें भारतीय राजमार्गों पर निर्धारित स्पीड लिमिट रपर 20% टॉलरेंस मार्जिन की सिफारिश की गई है। हालांकि, इसके इंप्लीमेंटेशन को लेकर अभी भी साफ निर्देश आने बाकी हैं

आरटीओ के ई चालान की लिंक छूते ही बैंक के खाते हो जा रहे हैं साइबर ठगो के हवाले

पिछले कुछ दिनों से लगातार आरटीओ के आने वाले ई चालान की लिंक को मोबाइल पर टच करते ही लोगों के बैंक खाता साइबर ठगो के हवाले हो जा रहे हैं। जिसकी कई घटनाएं हो चुकी हैं। तथा कई मामले पुलिस थाने में भी रिपोर्ट के माध्यम से दर्ज किए गए हैं। एवं पीड़ितों का कहना है कि उनके मोबाइल पर आरटीओ के ई चालान की कोई लिंक आई थी। जिसे उन्होंने छुआ तो छूते ही उनके खातों से पैसे गायब हो चुके हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading