इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बड़ी पहल- इनकम टैक्स के लिए फ्लैट रेट टैक्स की बढ़ाई सीमा




इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बड़ी पहल- इनकम टैक्स के लिए फ्लैट रेट टैक्स की बढ़ाई सीमा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेंलोनी ने देश के आयकर दाता नागरिकों के लिए एक बड़ी पहल की है। इसकी जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए कहां है कि साल 2027 से शुरू होकर, व्यक्तिगत आयकर के लिए फ्लैट-रेट टैक्स योजना की सीमा बढ़कर 100,000 यूरो हो जाएगी। प्रधानमंत्री जी ने बताया कि यह उन लोगों की मदद करने का एक समझदारी भरा उपाय है जो मूल्य सृजित करने के लिए जोखिम उठाते हैं और हार नहीं मानते। इटली के प्रधानमंत्री जी की इस पहल का देश के आयकर दाताओं ने भी स्वागत किया है





