माइक पर बोलने को नहीं मिला तो कांग्रेस के विधायक ने किया जमकर हंगामा- कुर्सियां फेंकी साउंड सिस्टम वाले को पीटा




माइक पर बोलने को नहीं मिला तो कांग्रेस के विधायक ने किया जमकर हंगामा- कुर्सियां फेंकी साउंड सिस्टम वाले को पीटा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी का गुस्सा देखने को मिला। विधायक जी का गुस्सा सातवें आसमान पर था एवं मंच पर बोलने का मौका नहीं मिलने से नाराज विधायक ने माइक फेंक दिया।इस दौरान उन्होंने साउंड स्टाफ पर भी गुस्सा जाहिर किया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एवं विधायक जी ने जमकर मंच पर दौड़ लगाते हुए कुर्सियों को इधर-उधर फेंक दिया तथा मंच से नीचे उतरकर साउंड सिस्टम वाले को भी पीटा। इस सारी घटना को वहां लोग मौजूद देख रहे थे





