जिला मुख्यालय शक्ति में छड़ सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री व्यापारी संघ का हुआ नया गठन. अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार अग्रवाल तो वही कोषाध्यक्ष होंगे मयंक अग्रवाल बालाजी ट्रेडर्स




जिला मुख्यालय शक्ति में छड़ सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री व्यापारी संघ का हुआ नया गठन. अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार अग्रवाल तो वही कोषाध्यक्ष होंगे मयंक अग्रवाल बालाजी ट्रेडर्स
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर में छड़ सीमेंट एवं भवन निर्माण से संबंधित सामग्रियां बिक्री करने वाले व्यापारियों का एक नया संगठन बनाने के लिए सभी व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी भविष्य में व्यापार हित में शासन से विभिन्न प्रकार की मांगे रखने तथा बेहतर एवं सुचारु व्यापार संचालन की दृष्टि से बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नए संगठन गठन करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सर्वसम्मति से सभी सदस्यों की उपस्थिति में नए संघ का गठन किया गया
नवगठित संघ में मिली इन सदस्यों को पदाधिकारी की जिम्मेदारी
छड़,सीमेंट एवं भवन निर्माण सामाग्री व्यापारी संघ सकती के
अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (शंकर सेल्स)।उपाध्यक्ष अरुण रतेरिया (रतेरिया ट्रेडर्स)।कोषाध्यक्ष – मयंक अग्रवाल (बालाजी ट्रेडर्स) को बनाया गया साथ ही नवगठित संघ की कार्यकारिणी में नरेंद्र गवेल (तनिष्क ट्रेडर्स)।योगेश अग्रवाल (श्री राम ट्रेडर्स)।अंकित अग्रवाल (सिद्धिविनायक ट्रेडर्स)।रवि मित्तल (मित्तल ट्रेडर्स)।सागर अग्रवाल (कृष्ण स्टील)।आदेश जिंदल (अनूप ट्रेडर्स)।साहिल अग्रवाल (राधे ट्रेडर्स)।रितेश अग्रवाल (डी.एम सेल्स)।देवेंद्र देवांगन (डी.के सेल्स)।जयदीप अग्रवाल (जगन्नाथ ट्रेडर्स)।अंकित रतेरिया ( रतेरिया सेल्स)।अभिषेक अग्रवाल ( बाबूलाल एंड संस)।अंकित रातेरिया ( ॐ ट्रेडर्स) तथाआशीष गर्ग ( आशीष लोहा गोदाम) को बनाया गया है बैठक में जिला मुख्यालय से काफी संख्या में भवन निर्माण सामग्री बिक्री करने वाले व्यापारी बंधु मौजूद थे। तथा संघ के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आप सभी के कुशल नेतृत्व में यह संघ व्यापारियों के हित में काम करेगा
व्यापारियों के हित में काम करेगा भवन निर्माण व्यापारी संघ- मयंक अग्रवाल कोषाध्यक्ष
जिला मुख्यालय शक्ति शहर में छड़ सीमेंट सहित भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रकार की सामग्रियां बिक्री करने वाले व्यापारियों के समूह का नवीन गठन होने पर संघ के कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल बालाजी ट्रेडर्स ने कहा कि विगत कई महीनो से व्यापारियों द्वारा नए संगठन के गठन के संबंध में चर्चा की जा रही थी तथा आगामी भविष्य में प्रत्येक व्यापार में शासन से विभिन्न प्रकार की मांगों को रखने की आवश्यकता को देखते हुए यह संघ का गठन किया गया है एवं व्यापारियों के हित में यह संघ लगातार काम करेगा





