अग्रवाल संगठन की दो विभूतियाँ, दो प्रतिष्ठित सम्मान – अग्रवाल समाज का गौरवपूर्ण अभिमान!छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के लिए ऐतिहासिक गौरव एवं अपार हर्ष का क्षण-डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल रायपुर

दो विभूतियाँ, दो प्रतिष्ठित सम्मान – अग्रवाल समाज का गौरवपूर्ण अभिमान!छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के लिए ऐतिहासिक गौरव एवं अपार हर्ष का क्षण-डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल रायपुर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्योत्सव–2026 के समापन समारोह में देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के करकमलों से हमारे संगठन से जुड़े दो विशिष्ट समाजसेवियों को प्रतिष्ठित राजकीय सम्मान प्राप्त होना संपूर्ण अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत गर्व एवं गौरव का विषय है। इस अवसर पर हम सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई भी देते हैं, वे सभी अपने-अपने क्षेत्र के कर्मयोगी हैं जिनसे, हमारा पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित होता है।

महाराजा अग्रसेन सम्मान–2026

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने बतायाकीहमारे संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रायगढ़ के प्रतिष्ठित अधिवक्ता आदरणीय श्री बाबूलाल अग्रवाल जी को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया।

यतियतन लाल सम्मान–2026

विश्व गीता धेनु गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी (दुर्ग) को गौसेवा, जीवदया एवं मूक पशु-पक्षियों के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था से जुड़े हमारे प्रांतीय गौ सेवा आयोग के संयोजक, आदरणीय श्री गोपाल सुल्तानिया जी एवं उनके समस्त परिवार को विशेष बधाई।
इस भव्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, माननीय वित्त मंत्री जी सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस सम्मान को और भी गौरवशाली बना दिया।

श्री बाबूलाल जी एवं श्री गोपाल सुल्तानिया जी!

आप दोनों ने अपनी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं अथक परिश्रम से न केवल अपने परिवार और समाज का मान बढ़ाया है, बल्कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन को भी गौरवान्वित किया है।एक ओर मानवसेवा और सामाजिक समर्पण का सम्मान, तो दूसरी ओर गौसेवा और जीवदया का अभिनंदन — यह भगवान श्री अग्रसेन जी के सेवा, करुणा और परोपकार के आदर्शों का सुंदर संगम है।आप दोनों को संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से अनेकानेक बधाइयाँ, हार्दिक अभिनंदन एवं अनंत मंगलकामनाएँ! भगवान श्री अग्रसेन जी से प्रार्थना है कि, आप दोनों की सेवा यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज को सदैव प्रेरणा प्रदान करती रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading