20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कहरा समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया विधायक जी ने- समाज की मांग पर विधायक जी ने अपनी निधि से प्रदान की है 20 लाख रुपए की राशि. समाज बंधुओ ने किया विधायक व्यास कश्यप का धन्यवाद

कहरा समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करते विधायक जी
भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते विधायक जी
सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह

22 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कहरा समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया विधायक जी ने- समाज की मांग पर विधायक जी ने अपनी निधि से प्रदान की है 20 लाख रुपए की राशि. समाज बंधुओ ने किया विधायक व्यास कश्यप का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-नैला नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 में रविवार, 9 नवंबर को कहरा समाज के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। भवन निर्माण के लिए विधायक ने अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि सामाजिक एवं सामुदायिक भवन किसी भी समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक गतिविधियों के संचालन का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। ऐसे भवनों के निर्माण से समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी समाजों के विकास और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।कहरा समाज के प्रतिनिधियों ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने पर विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि भवन का निर्माण पूरा होने से सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी और समाज को एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में किशन आदित्य विधायक प्रतिनिधि, मुकेश कुमार राकेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कहरा समाज, गेंदालाल कटकवार उपाध्यक्ष, हरिहर आदित्य महासचिव, अशोक आदित्य, खिलावन आदित्य सचिव, बलराम आदित्य, जगदीश आदित्य सह सचिव, रवि कटकवार मीडिया प्रभारी, देव कुमार आदित्य अध्यक्ष युवा संगठन, लालमणि राकेश कोषाध्यक्ष, लखेश्वर आदित्य संरक्षक युवा संगठन, देवव्रत आदित्य, महादेव कटकवार पूर्व अध्यक्ष, नमो नारायण कटकवार, मुनि लाल कटकवार, रामभरोस आदित्य, केशव कटकवार, गुड्डू कहरा सभापति, बसंत कटकवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

जांजगीर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम
जांजगीर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम
जांजगीर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading