राधे राधे की होगी गुंज-11 नवंबर से शक्ति में होगी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ. व्यास पीठ पर परम पूज्य मनोज तिवारी महाराज जी रहेंगे विराजमान. शहर के प्रतिष्ठित साहू परिवार ने किया है आयोजन

कथावाचक परम पूज्य पंडित मनोज तिवारी जी महाराज

11 नवंबर से शक्ति में होगी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ. व्यास पीठ पर परम पूज्य मनोज तिवारी महाराज जी रहेंगे विराजमान. शहर के प्रतिष्ठित साहू परिवार ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर की प्रतिष्ठित बादल होटल के संचालक बादल साहू एवं श्रीमती मंगली बाई साहू द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2026 से 19 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास कोरबा रोड शक्ति में किया गया है। इस श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ पर परम पूज्य मनोज तिवारी जी महाराज हरदी डभरा अपनी अमृतमय वाणी से कथा का रसपान कराएंगे। तथा 11 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा। जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। उपरोक्त कथा में 11 नवंबर बुधवार को कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ होगा एवं 12 नवंबर गुरुवार को कथा महात्मय.13 नवंबर शुक्रवार को परीक्षित जन्म। 14 नवंबर शनिवार को ध्रुव प्रहलाद चरित्र। 15 नवंबर रविवार को वामन चरित्र कृष्ण जन्म। 16 नवंबर सोमवार को बाल लीला गोवर्धन पूजा। 17 नवंबर मंगलवार को रुक्मणी विवाह एवं 18 नवंबर दिन बुधवार को सुदामा चरित्र। सुकदेव विदाई एवं कथा विश्राम होगा तथा अंतिम दिवस 19 नवंबर गुरुवार को हवन पूर्णाहुति। सहस्त्र धारा विसर्जन एवं सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी तथा इस श्रीमद् भागवत कथा का सीधा प्रसारण भगवत दर्शन ऑफिशल युटुब चैनल पर दिखाया जाएगा। कथा के आयोजन को लेकर जहां साहू परिवार जोर शोर से जुटा हुआ है तो वहीं साहू परिवार ने समस्त श्रद्धालु भक्त जनों। धर्म प्रेमियों को सह परिवार इस कथा आयोजन में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading