9 नवंबर को विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन. ग्रामीणों को कानून की दी गई जानकारियां. कानून का पालन करने किया गया जागरूक

9 नवंबर को आमादहरा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

9 नवंबर को विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन. ग्रामीणों को कानून की दी गई जानकारियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा के सतत पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09/11/2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ग्राम आमादरहा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर में पैरालीगल वॉलिंटियर द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।इस दौरान ग्रामीणजनों को लोक अदालत, मध्यस्थता, आपसी राजीनामा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम के नागरिकजन एवं पैरालीगल वालेंटियर्स मनीष साहू, प्रहलाद बंजारे, संतोष कश्यप, भुनेश्वर साहू उपस्थित रहे। साथ ही लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading