10 नवंबर को पूरे देश भर में मनाया जाएगा अन्नकूट का महापर्व- गोवर्धन जी की होगी पूजा. शक्ति शहर में भी 10 नवंबर को मनाया जाएगा अन्नकूट का पर्व

10 नवंबर को पूरे देश भर में मनाया जाएगा अन्नकूट का महापर्व- गोवर्धन जी की होगी पूजा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट के पर्व का विधान है। इस बार दिवाली के बाद आज एक दिन का गैप है, इसके बाद गोवर्धन महाराज स्थापित किए जाएंगे। दरअसल आज उदयातिथि में सोमवती अमावस्या है। गोवर्धन पूजा कल की जाएगी। वृंदावन में भी गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को किया जाएगा और विश्वनाथ धाम के अन्नपूर्णा मंदिर में भी गोवर्धन पूजा कल 10 नवंबर को की जाएगी। शक्ति शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी 10 नवंबर मंगलवार को अन्नकूट का महापर्व मनाया जाएगा इस अवसर पर सार्वजनिक प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है

कब से लग रही है तिथि और इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं?

आपको बता दें कि कार्तिक मास की अमावस्या का मान दो दिन है। कल पूजा की कार्तिक अमावस्या थी और आज स्नान और दान का सोमवती अमावस्या है। कहते हैं कि सोमवती अमावस्या पर स्नान और दान का कई गुना फल मिलता है। आपको बता दें कि अमावस्या तिथि आज दोपहर 12 बजे तक है, इसके बाद प्रतिपदा तिथि का मान हो रहा है। वहीं कल प्रतिपदा तिथि 12 बजे तक ही रहेगी, इस समय तक गोवर्धन पूजा कर ली जाएगी। इसके बाद दूज की तिथि लग जाएगी, जो अगले दिन तक रहेगी।

प्रातःकाल पूजा का मुहूर्त- सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:30 बजे से 5:56 बजे तक

गोवर्धन पूजा में पढ़ी जाती है यह पौराणिक कथा अन्नकूट का लगाते हैं भोग

महावीर पंचांग के संपादक पं. रामेश्वरनाथ ओझा के अनुसार ब्रह्मवैवर्त पुराण में विस्तार पूर्वक अन्नकूट का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जिन खाद्य पदार्थों का भोग अन्नकूट के दिन देवता को अर्पित करते हैं, उसकी पूरे वर्ष कमी नहीं होती। इसके लिए एक के साथ एक कई सब्जियां मिलाकर बनाई जाती है, इसलिए इसे अन्नकूट कहते हैं, वहीं कुछ लोगों के कढ़ी और कुछ लोगों के छप्पन भोग का भी भोग लगाया जाता है

कब मनाया जाएगा अन्नकूट

इस दिन सभी छोटे-बड़े देवालयों में देवी-देवताओं को छप्पन भोग अर्पित किए जाते हैं। 10 नवंबर को इस पर्व पर विश्वनाथ धाम, अन्नपूर्णा मंदिर, मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर इस पर्व के प्रमुख केंद्र होंगे। इस वर्ष दीपावली के अगले दिन भी अमावस्या का मान होने कारण अन्नकूट पर्व एक दिन बाद मनाया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट की झांकी विश्वविख्यात है। लड्डुओं का शिवालय विश्वनाथ मंदिर के बैकुंठ मंडप में बनाया जाता है। इसमें 1008 लड्डुओं का उपयोग होता है। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर में इस वर्ष 501 कुंतल का भोग लगाया जाएगा। मंदिर की सज्जा 51 प्रकार के मिष्ठानों से होगी। भगवती को 21 प्रकार की नमकीन भी अर्पित की जाएगी।गोवर्धन पूजा में गोबर से पर्वत बनाना केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला का स्मरण है, जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और उनके पशुधन की रक्षा की थी। इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व कल यानी 10 नवंबर 2026, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर घर के आंगन या मुख्य द्वार के पास गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाती है। इसे फूलों से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। हालांकि, पर्वत बनाते और पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी 7 गलतियों के बारे में, जिनसे बचकर आप पूजा की तैयारी सही तरीके से कर सकते हैं।

गंदा या अशुद्ध गोबर इस्तेमाल ना करें

गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए साफ और ताजे गाय के गोबर का इस्तेमाल करना आम परंपरा है। गोबर ऐसी जगह से ना लें जहां उसमें मिट्टी, कूड़ा-कचरा या दूसरी गंदगी मिली हो।जूते-चप्पल से दूषित गोबर का भी इस्तेमाल ना करें। गोबर इकट्ठा करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साफ करें और पूजा के स्थान को भी स्वच्छ रखें। कई परिवार गाय के गोबर को ही प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में पूजा की परंपराएं अलग हो सकती हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading