ईमानदारी की मिसाल बनीं नगर पालिका की सफाई कर्मचारी पुष्पा बाई सोना, सड़क पर मिला एंड्रॉयड मोबाइल लौटाकर पेश की मानवता की मिसाल।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को सौंपा मोबाइल, मोबाइल धारक को दिलाया वापस

ईमानदारी की मिसाल बनीं नगर पालिका की सफाई कर्मचारी पुष्पा बाई सोना, सड़क पर मिला एंड्रॉयड मोबाइल लौटाकर पेश की मानवता की मिसाल।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को सौंपा मोबाइल, मोबाइल धारक को दिलाया वापस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ईमानदारी आज भी समाज में जिंदा है, इसकी मिसाल नगर पालिका सक्ती की सफाई कर्मचारी पुष्पा बाई सोना ने पेश की है। उनकी ईमानदारी की नगर में जमकर सराहना हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री अनुराग कपड़ा दुकान, राजा महल के सामने पुष्पा बाई सोना रोजाना की तरह सड़क पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन पड़ा मिला। मोबाइल को अपने पास रखने के बजाय उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के पास पहुंचकर मोबाइल सौंप दिया। उन्होंने अध्यक्ष को बताया कि भैया, झाड़ू लगाते समय यह मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला है।पुष्पा बाई की ईमानदारी से प्रभावित होकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मोबाइल के वास्तविक धारक का पता लगाया और मोबाइल उन्हें वापस सौंप दिया। एक सफाई कर्मचारी द्वारा अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी का ऐसा परिचय देना निश्चित रूप से सराहनीय है।आज के दौर में जहां छोटी-छोटी चीजों के लिए लोग लालच में पड़ जाते हैं, वहीं पुष्पा बाई सोना ने दूसरों की अमानत को सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचाकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। नगर में उनकी ईमानदारी और नेकदिली की खूब प्रशंसा की जा रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading