दिवाली पर पराली जलाने के मामलों में उछाल- एक ही दिन में 1152 घटनाएं दर्ज. 65 लाख रुपए का किया गया जुर्माना. 3000 खेतों का हुआ निरीक्षण




दिवाली पर पराली जलाने के मामलों में उछाल- एक ही दिन में 1152 घटनाएं दर्ज. 65 लाख रुपए का किया गया जुर्माना. 3000 खेतों का हुआ निरीक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पंजाब में दिवाली के दिन पराली जलाने की घटनाओं में बड़ा उछाल देखने को मिला। 8 नवंबर को राज्य में एक ही दिन में खेतों में आग लगाने के 1,152 मामले दर्ज किए गए। ISRO प्रोटोकॉल के तहत अब तक पराली जलाने की कुल 4,459 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।इनमें से 2,998 खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 1,317 जगहों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई है। तरनतारन सबसे प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां 684 आग की घटनाएं दर्ज हुईं और 306 मामलों की पुष्टि हुई। वहीं, कुल 62.55 लाख रुपये के जुर्माने में से केवल 32.60 लाख रुपये की वसूली हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, धान की 91 फीसदी फसल कटने के बावजूद कई जिलों में पराली जलाने का सिलसिला जारी है।





