कमाल कर दिया लिटिल फ्लावर के बाल वैज्ञानिकों ने-जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती का शानदार प्रदर्शन, श्रेष्ठता का फिर दिया प्रमाण.विद्यार्थियों ने तीन मॉडलों एवं विज्ञान नाटिका में प्रथम तथा एक मॉडल में द्वितीय स्थान किया प्राप्त.जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा






जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती का शानदार प्रदर्शन, श्रेष्ठता का फिर दिया प्रमाण.विद्यार्थियों ने तीन मॉडलों एवं विज्ञान नाटिका में प्रथम तथा एक मॉडल में द्वितीय स्थान किया प्राप्त.जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जैजैपुर, डभरा, मालखरौदा एवं सक्ती ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों ने सहभागिता की। लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन मॉडलों एवं विज्ञान नाटिका में प्रथम तथा एक मॉडल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की।दिनांक 04 नवंबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न विधाओं में लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।
विभिन्न विधाओं में विद्यालय की उपलब्धियां इस प्रकार रही
- आपदा प्रबंधन: प्रथम स्थान – लिटिल फ्लावर स्कूल। विद्यार्थी – दीपिका महंत एवं रेनू गबेल।
- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: प्रथम स्थान – लिटिल फ्लावर स्कूल। विद्यार्थी – हर्षित माणिक ,अनुभव बरेठ, ऋतेश साहू।
- विज्ञान एवं ग्रामीण परिवर्तन: प्रथम स्थान – लिटिल फ्लावर स्कूल। विद्यार्थी – कौशलेन्द्र पटेल एवं फरहान वारसी।
- विज्ञान नाटिका: प्रथम स्थान – लिटिल फ्लावर स्कूल। प्रतिभागी विद्यार्थी – कशिश, फातिमा, माही रात्रे, कृतिका पटेल, उर्वशी पटेल, रजत देवांगन, चांदनी महंत, दीपक सूर्यवंशी एवं तुलेश चंद्रा।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: द्वितीय स्थान – लिटिल फ्लावर स्कूल। विद्यार्थी – आफिया फातिमा कुरैशी एवं करुणा निधि पटेल।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन, टीम भावना एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की। इन उपलब्धियों ने साबित किया कि उचित मार्गदर्शन एवं निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं गुलशन देवांगन, दीप्ति चंद्रा, उमाशंकर पटेल, ज़ीनत तबस्सुम, निकिता यादव, अमन चौधरी, भूमिका सोनी, निक्की राठौर, रश्मि यादव, सुस्मिता एवं हिमांशु दिव्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय के संचालक मोहम्मद अनीश शेख, टी.पी. उपाध्याय तथा प्रिंसिपल संध्या सोनी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं रचनात्मक सोच का परिणाम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, तकनीक, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों एवं सर्वांगीण विकास के प्रति किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शित करती है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।





