शक्ति के भाजपा मंडल अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष महंत से सवाल-कांग्रेस के ‘वोट चोर’ नारे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सीधा सवाल – क्या सक्ती विधायक के रूप में आप भी वोट चोरी से जीते हैं?




शक्ति के भाजपा मंडल अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष महंत से सवाल-कांग्रेस के ‘वोट चोर’ नारे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सीधा सवाल – क्या सक्ती विधायक के रूप में आप भी वोट चोरी से जीते हैं?
सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत द्वारा लगातार चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर आक्षेप लगाते हुए ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया जा रहा है। इस पर भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष को ही कठघरे में खड़ा किया है।अभिषेक शर्मा ने कहा कि सक्ती विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठे चरणदास महंत को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके नेताओं द्वारा प्रेस कांफ्रेस कर राहुल गांधी की नाकामी को छिपाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग और देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम किया जा रहा है और जनता को भ्रमित कर देश में वोट चोरी का दुष्प्रचार कर रहे, यदि देश में वोट चोरी हो रही है, तो क्या सक्ती विधानसभा से चरणदास महंत की जीत भी वोट चोरी से हुई है?शर्मा ने कहा कि सवाल सिर्फ एक सीट का नहीं है। जांजगीर-चांपा लोकसभा अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक चुनकर आए हैं। यदि चुनाव प्रक्रिया ही चोरी की है, तो छग के कांग्रेस के विधायकों का जनादेश भी चोरी का हुआ?
उन्होंने कहा कि चरणदास महंत जी सक्ती के विधायक होने के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं। वह या तो स्वीकार करें कि सक्ती सहित छग विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत भी वोट चोरी से हुई है, या फिर देश की जनता से और चुनाव आयोग से अपने ‘वोट चोर’ वाले बयान पर प्रेस कांफ्रेस कर माफी मांगें।लोकतंत्र में दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। अपनी जीत पर जनता का आशीर्वाद और दूसरों की जीत पर वोट चोरी का आरोप, यह कांग्रेस का असली चेहरा है। कांग्रेस के विधायक पहले इस्तीफा दे उसके बाद रामलीला मैदान जाए





