31 अक्टूबर शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शक्ति के नवीन पुलिस जन संवाद कक्ष में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन. जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दी जानकारी. एसपी साहब के प्रयासों से अत्याधुनिक पुलिस जन संवाद कक्ष की हुई है नई स्थापना. जिला पुलिस प्रशासन में किया है विशेष आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आमंत्रण आप सभी के लिए

शनिवार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शक्ति के नवीन पुलिस जन संवाद कक्ष में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन. जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दी जानकारी. अग्रसेन चौक में पुलिस जन संवाद कक्ष की स्थापना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आगामी 31 अक्टूबर 2026 दिन- शनिवार को शाम 5:00 बजे से जिला मुख्यालय शक्ति के अग्रसेन चौक के समीप नव निर्मित पुलिस जन संवाद कक्ष में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि भारत की एकता अखंडता एवं सुरक्षा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा। तथा जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि आइए आप हम सब मिलकर राष्ट्रीय एकता- अखंडता और भाईचारे का संदेश फैलाएं

शक्ति के अग्रसेन चौक में एसपी साहब के विशेष प्रयासों से स्थापित किया गया है पुलिस जन संवाद कक्ष

जिला मुख्यालय शक्ति के अग्रसेन चौक में जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के विशेष प्रयासों से दशकों से जर्जर हो चुके पुलिस क्वाटर्स को विधिवत्त डिस्मेंटल कर वहां बहुत ही सुंदर पुलिस जनसंवाद कक्ष की स्थापना की गई है। तथा इस जनसंवाद कक्ष के माध्यम से जहां लगातार पुलिस के अधिकारी जनता की सुरक्षा एवं जनता से संवाद बनाए रखने की दिशा में पहल करेंगे तो वही अग्रसेन चौक में इस जन संवाद कक्ष के बनने से जहां रौनक आ गई है।तो वहीं पूरा शहर पुलिस प्रशासन की नजरों के सामने रहेगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading