आज 28 अक्टूबर को कोलकाता के ताज बंगाल में भारतीय वाणिज्य मंडल के सेमिनार को संबोधित करेंगे वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल. देश दुनिया की दिग्गज हस्तियां भी रहेंगी मौजूद





आज 28 अक्टूबर को कोलकाता के ताज बंगाल में भारतीय वाणिज्य मंडल के सेमिनार को संबोधित करेंगे वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दुनिया के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल आज 28 अक्टूबर 2026 दिन- बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के होटल ताज बंगाल में भारतीय वाणिज्य मंडल द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय वाणिज्य मंडल ने बताया कि वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल व्यापार और नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी असाधारण यात्रा से प्राप्त अंतर दृष्टि अनुभव एवं दृष्टिकोण को इस सेमिनार में साझा करेंगे तथा उनका मार्गदर्शन लोगों को प्राप्त होगा। पूरे आयोजन को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की गई है तो वहीं इस सेमिनार में देश दुनिया की प्रसिद्ध हस्तियां भी मौजूद रहेगी





