श्री रानी सती दादी मंदिर चांपा ने मानव सेवा की पेश की पहल- स्व.श्रीमती आशा देवी केडिया जी के निधन पश्चात चुनरी सेवा में सुहाग सामग्री के साथ एक नई सोच नई पहल करी प्रारंभ. मंदिर के संस्थापक सदस्य महेंद्र मित्तल ने दी जानकारी

श्री रानी सती दादी मंदिर चांपा ने मानव सेवा की पेश की पहल- स्व.श्रीमती आशा देवी केडिया जी के निधन पश्चात चुनरी सेवा में सुहाग सामग्री के साथ एक नई सोच नई पहल करी प्रारंभ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चांपा शहर में स्थापित श्री रानी सती दादी जी मंदिर ने जहां धर्म के क्षेत्र में पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। तो वहीं मंदिर समिति द्वारा मानव सेवा की दिशा में भी एक रचनात्मक पहल की जा रही है। तथा इस संबंध में मंदिर समिति के संस्थापक महेंद्र सावी मित्तल ने बताया कि चांपा शहर का दादी जी का यह मंदिर केवल दान लेने का स्थान नहीं, दादी भक्तों एवं मानव सेवा का पावन केंद्र भी है।श्री राणी सती दादीजी मंदिर श्री नारायणी धाम चाँपा-जाँजगीर नैला, छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार मंदिर परिसर में वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

आया है सो जाएगा, राजा, रंक, फकीर… पर किसको दादीजी का स्नेह मिला, यह भाग्य की लकीर-सदा सुहागन की चुनरी सेवा

मंदिर के संस्थापक सदस्य महेंद्र मित्तल ने बताया कि परम भाग्यशाली होंगी वे सुहागन माताएँ, जिन्हें देवलोकगमन पर दादीजी की पावन चुनरी प्राप्त होगी।श्री राणी सती दादीजी मंदिर की ओर से ‘सदा सुहागन की चुनरी सेवा’ प्रारंभ की गई है।
यदि कोई सुहागन महिला देवलोकगमन करती हैं, तो दादीजी के आशीर्वाद स्वरूप मंदिर की ओर से उनकी पार्थिव देह पर अर्पित करने हेतु पवित्र चुनरी प्रदान की जाएगी। श्री मित्तल ने नागरिकों एवं धर्म प्रेमियों से निवेदन किया है किकृपया देवलोकगमन के उपरांत यथाशीघ्र सूचना दें। हम समय रहते चुनरी पहुँचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

चांपा के रानी सती दादी मंदिर में प्रारंभ की गई है अनूठी पहल

श्री राणी सती दादी मंदिर चौपा जॉजगीर छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार धर्म की रक्षा। मानव सेवा। जरूरतमंदों की सेवा। सहित अनेको रचनात्मक कार्य किया जा रहे हैं। तथा दादी जी की सेवा में जहां पुरी मंदिर समिति एवं भक्तजन टूटे हुए हैं तो वहीं मंदिर परिसर में कोई भी दादी भक्त अपनी किसी भी प्रकार की सेवाओं के लिए महेन्द्र मितल, चाँपा-जाँजगीर 90095 09625।राजेश अग्रवाल (आर.टी.), नैला 70009 49441 एवं आशिष अग्रवाल, जाँजगीर 70007 63117 से संपर्क कर सकता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading