शक्ति में अग्रवाल समाज के तीन जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को 25 अक्टूबर को दी गई स्कॉलरशिप- अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के हाथों से हुआ वितरण. मनीष कथूरिया. राजकुमार अग्रवाल राजू. मुकेश बंसल एवं प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली के सहयोग से प्रतिवर्ष दी जाएगी स्कॉलरशिप






शक्ति में अग्रवाल समाज के तीन जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को 25 अक्टूबर को दी गई स्कॉलरशिप- अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के हाथों से हुआ वितरण. मनीष कथूरिया. राजकुमार अग्रवाल राजू. मुकेश बंसल एवं प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली के सहयोग से प्रतिवर्ष दी जाएगी स्कॉलरशिप
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के अग्रवाल समाज के जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थी जो की कक्षा नवी से 12वीं तक अध्यनरत हैं। उन्हें शक्ति शहर के मनीष कथूरिया। राजकुमार अग्रवाल राजू। मुकेश बंसल एवं प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली के सहयोग से प्रतिवर्ष शिक्षा प्रोत्साहन के तहत ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। तथा प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति के रूप में 25 अक्टूबर 2026 दिन- रविवार को दोपहर 3:00 अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय में उनके हाथों से छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इस दौरान तीन विद्यार्थियों को जिनके आवेदन 18 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित प्रोफार्मा में प्राप्त हुए थे। उन्हें यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
प्रत्येक वर्ष दी जाएगी जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप
इस संबंध में प्रायोजक परिवार के सदस्यों ने बताया की शक्ति शहर में अग्रवाल समाज के कक्षा नौवीं से 12वीं तक जरूरतमंद ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 70% से अधिक अंक अर्जित किए हैं एवं वह वर्तमान में अध्यनरत है उन्हें यह छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है. जो कि प्रतिवर्ष आवेदन की प्रक्रिया के तहत दी जाएगी एवं प्राप्त आवेदनों में से प्रत्येक वर्ष पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा एवं उन्हें यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी
अग्रवाल सभा अध्यक्ष ने कहा- जरूरतमंद बच्चों के लिए यह पहल अनुकरणीय
इस दौरान अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी कहा कि अग्रवाल समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में यह पहल की गई है। तथा मैं सभी प्रायोजक परिवार के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने समाज के बच्चों के लिए यह पहल प्रारंभ की है जो कि निश्चित रूप से स्वागत योग्य है





