24 अक्टूबर को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस मनाया गया सक्ती में. सर एंटोनी वान ल्यूवेन्हॉक के जन्म दिवस पर मनाया जाता है टेक्नोलॉजिस्ट दिवस




24 अक्टूबर को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस मनाया गया सक्ती में. सर्च एंटोनी वान ल्यूवेन्हॉक के जन्म दिवस पर मनाया जाता है टेक्नोलॉजिस्ट दिवस
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 अक्टूबर को सर एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक के जन्मदिवस के अवसर पर मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजिस्ट दिवस मनाया जाता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एन के सिदार ,खंड चिकित्सा अधिकारी ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, एवं डॉ अभिषेक कुर्रे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरदा, डॉक्टर नीलांबर कंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा एवं डॉक्टर प्रियंका सिदार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसनियाॅकला उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत सर एंटोनी वान ल्यूवेन्हॉक के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया। डॉ एन के सिदार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट की अहम भूमिका रहती है क्योंकि चिकित्सा क्षेत्र में किसी भी बीमारी की पहचान के लिए खून पेशाब की जांच एवं उसके परिणाम के आधार पर ही किसी बीमारी की सही डायग्नोसिस कर उचित इलाज करना संभव हो पाता है । कार्यक्रम में उपस्थित सभी डॉक्टरों ने एम एल टी दिवस की शुभकामनाएं दी । रवि शंकर श्रीवास के द्वारा जानकारी दी गई की सर एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक कैसे एक कपड़ों के व्यापारी ने एक वैज्ञानिक बनने तक का सफर तय किया और वह कैसे माइक्रोस्कोप एवं माइक्रोबायोलॉजी के जनक कहलाए और आज उनके जन्म दिवस को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस के रूप में हम मनाते हैं। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में केक काटकर खुशियां मनाई गई।आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी प्रसाद बघेल , कमलेश चंद्रा, सीमा साहू, प्रभा कंवर, योगीता, खुशबू, सुभाषनी, संजय बंजारे ,हितेश्वर प्रसाद सिदार, प्रयागराज, अनिल सिदार, रवि शंकर श्रीवास, निलेश,आशीष,फलक बानो , नैना, अमीषा , कन्हैया, उषा, गंगा, अंजुलता, सन्नी, जयराम, रुपेश, त्रिभुवन, आकाश, राकेश, तुलसी, चैतन्य, शिवगंगा, राजेश्वरी एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कैडरो के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ।





