‘मुझे मार दो या गिरफ्तार कर लो..’ शेख हसीना का बड़ा ऐलान. वाशिंगटन से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं हसीना ने यह बात. पूर्व प्रधानमंत्री है शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना

‘मुझे मार दो या गिरफ्तार कर लो..’ शेख हसीना का बड़ा ऐलान. वाशिंगटन से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं हसीना ने यह बात

दिल्ली से हमारे संवाददाता की विशेष खबर

दिल्ली -बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वापस अपने देश लौटने के इरादे को मजबूती से दोहराया है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे मौजूदा तारिक रहमान की सरकार उन्हें गिरफ्तार कर ले, मार दे या फिर टॉर्चर करें लेकिन वह दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी। अगस्त 2024 में सरकार गिरने के बाद शेख हसीन ने कहा कि उनके लौटने पर उन्हें जेल या हिंसा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि राजनीतिक ज़िम्मेदारी के लिए उन्हें अपने समर्थकों के साथ खड़ा होना होगा। वाशिंगटन में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश लौटना उनकी ज़िम्मेदारी है और इसके जुड़े खतरे उन्हें रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाऊंगी। मुझे डर नहीं है। मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं और टॉर्चर कर सकते हैं…मगर वहां जाना मेरी ज़िम्मेदारी है।” हालांकि उन्होंने भारत वापसी की कोई तारीख नहीं बताई। हसीना ने आगे कहा, “यह कितना रिस्की है, मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। मुझे वापस जाना है।” शेख हसीने के बेटे, सजीब वाज़ेद जॉय ने बाद में पत्रकारों को बताया कि कोई तारीख तय नहीं हुई है और समय के करीब आने पर इसकी घोषणा की जाएगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading