चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर में उत्साह के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का महापर्व- रास गरबा. माता की चुनरी यात्रा सहित देवी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ का टूटा रिकॉर्ड. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर. महानदी के तट पर पहाड़ों में विराजमान चंद्रहासिनी की कृपा बरसती है भक्तों पर

चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम
आंचल की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया ट्रस्ट ने

चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर में उत्साह के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का महापर्व- रास गरबा. माता की चुनरी यात्रा सहित देवी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ का टूटा रिकॉर्ड. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर में इस वर्ष नवरात्रि के पावन मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ का रिकॉर्ड ही टूट गया तथा नवरात्रि प्रारंभ होने के प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस तक जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए तो वही श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं चंद्रहासिनी देवी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर द्वारा पूरे नवरात्रि पर्व में भक्तों के दर्शन की बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गई थी। तथा ट्रस्ट के प्रमुख गोविंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जहां सभी समिति के सदस्य जुटे रहे तो वही चुनरी यात्रा निकाली गई जो कि अपने आप में आकर्षण का केंद्र रही वहीं प्रतिदिन नवरात्रि के पावन मौके पर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ तो वही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था एवं मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित किए गए थे। तथा चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर में नवरात्रि के पर्व पर एक बड़े मेले के जैसा आयोजन हुआ एवं समिति द्वारा जहां रास गरबा का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायको एवं लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी तथा इस अवसर पर विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया चंद्रपुर में नवरात्रि पर्व के आयोजन को सुरक्षात्मक दृष्टि से सफल बनाने में जिला पुलिस प्रशासन।स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा तथा शहर की विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। राजनैतिक संस्थाओं ने भी नवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर अपना अहम योगदान दिया। तथा पूरा चंद्रपुर शहर नवरात्रि के पावन मौके पर झालरों की रोशनी से जगमग उठा तो वही नाथल दाईं मंदिर के दर्शन करने भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading