ऐतिहासिक बन गया शक्ति का आयोजन-शक्ति में दशहरे के मौके पर स्टार नाइट एवं विजयदशमी महोत्सव का हुआ आयोजन-मारवाड़ी युवा शक्ति शाखा ने करी थी पहल। रावण के विशालकाय पुतले का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से हुआ दहन. वंदे मातरम के पूर्ण गायन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ. 20000 लोगों लोगों ने किया वंदेमातरम






शक्ति में दशहरे के मौके पर स्टार नाइट एवं विजयदशमी महोत्सव का हुआ आयोजन-मारवाड़ी युवा शक्ति शाखा ने करी थी पहल। रावण के विशालकाय पुतले का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से हुआ दहन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा 20 अक्टूबर की देर शाम शहर के बुधवारी बाजार ग्राउंड में विजयदशमी महोत्सव स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता।भगवान श्री रामचंद्र जी एवं हनुमान जी के तेल चित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर हुआ। तत्पश्चात वंदे मातरम के पूर्ण गायन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ तथा मारवाड़ी युवा शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया के नेतृत्व में सभी मंच सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों का तिलक लगाकर। मोतियों की माला। दुपट्टा पहना कर एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने देते हुए कहा कि दशहरे का यह आयोजन शक्ति की गौरवशाली परंपरा है। जिसे मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगातार दूसरे साल भी किया जा रहा है। कार्यक्रम को मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया। राजकुमार अग्रवाल राजू ने भी संबोधित करते हुए आगंतुक सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी कहा कि मारवाड़ी युवा मंच लगातार सेवा के कामों में आगे रहती है एवं कोरोना काल में भी संस्था ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि दशहरे का आयोजन निश्चित रूप से एक सराहनीय कार्य है। तथा शक्ति शहर में इस आयोजन के माध्यम से जहां हम सभी बुराइयों पर अच्छाई की जीत देख रहे हैं। तो वहीं मैं पूरी मंच की टीम को बधाई देता हूं
कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल।जगदीश बंसल। जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा की शक्ति शहर सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वहन में पूरे प्रदेश में अग्रणी है। तथा मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा का यह प्रयास प्रशंसनीय है। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने भी संबोधित करते हुए रामायण की पंक्तियों के माध्यम से अपनी बातें रखी। इस दौरान अन्य अतिथियों में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांतीय मंत्री दिनेश शर्मा। नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव। गिरवर जिंदल.मनोज महामाया ज्वेलर्स।पार्षद सजीवन देवांगन। जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल। रामनरेश यादव। एकता पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमित शर्मा। पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा भी मंचस्थ थे। तथा कार्यक्रम के दौरान शक्ति की विभिन्न संस्थाओं।सेवाएं देने वाले लोगों एवं पत्रकार संगठनों का भी सम्मान किया गया एवं मंच के कार्यों में सहयोग करने वाले सेवाभावी लोगों का भी सम्मान करते हुए मंच सदस्यों को भी सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मैदान पर मौजूद थे तथा पूरी व्यवस्थाओं को बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन के टीआई लखन पटेल के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम मौजूद थी। तथा कार्यक्रम स्थल के बाहर चौपाटी का भी आयोजन किया गया था एवं अतिथियों ने आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से रावण के पुतले का दहन किया तथा पूरे कार्यक्रम में शहडोल से पधारे कलाकार श्री नामदेव जी एवं उनकी पूरी टीम ने बहुत सुंदर माता रानी।बाबा श्याम। सांवलिया सेठ के भजनों की प्रस्तुति देते हुए भगवान श्री रामचंद्र जी हनुमान जी एवं काली माता की झांकियां प्रस्तुत की जिस पर लोग झूम उठे तथा देशभक्ति गीतों से भी लोग नाचने लगे एवं मंच के साथी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गानों पर झूमते नजर आए। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच ने सभी लोगों का धन्यवाद किया






