जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा-पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख की सहभागी भी है सांसद कमलेश जांगड़े. युवा कार्यकर्ता ने खरीदी स्कॉर्पियो तो सांसद जी ने कार्यकर्ता के साथ बैठकर किया स्कॉर्पियो में भ्रमण और दी बधाई. अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना सांसद जी की है विशिष्ठ पहचान


युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काखन नामदेव के साथ उनकी नई स्कॉर्पियो में अपने परिवार के साथ भ्रमण करती सांसद जी

जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा-पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख की सहभागी भी है सांसद कमलेश जांगड़े. युवा कार्यकर्ता ने खरीदी स्कॉर्पियो तो सांसद जी ने कार्यकर्ता के साथ बैठकर किया स्कॉर्पियो में भ्रमण और दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-कहते हैं कि उच्च पदों पर निर्वाचित होने के बाद कुछ जनप्रतिनिधि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही भूल जाते हैं तथा कहीं ना कहीं उन्हें अंडर एस्टीमेट करना भी चालू कर देते हैं। किंतु जांजगीर चंपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की सहृदयता एवं सहजता -सरलता से भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उनके प्रति काफी सहयोग की भावना देखी जाती है। तथा सांसद जी जहां लगातार अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सहभागी बनती है। तो वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर प्रोत्साहन देना उनके व्यवहार एवं आदतों में शामिल है तथा ऐसा ही कुछ जिला मुख्यालय शक्ति शहर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लाखन नामदेव के साथ देखने को मिला जब लाखन नामदेव ने अपने परिवार के लिए एक स्कॉर्पियो वाहन खरीदी तथा जब सांसद जी को इस बात का पता चला तो उन्होंने स्वयं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्री नामदेव को नई स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने की बधाई शुभकामनाएं दी। तथा उनकी गाड़ी के साथ फोटो भी खिंचवाई एवं अपने परिवार जनों के साथ स्कॉर्पियो में बैठकर सफर भी किया एवं स्वयं इस बात की जानकारी सांसद जी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा जिला सक्ति सह-मीडिया संयोजक भाई लाखन नामदेव जी को नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक खरीदने पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।माँ महामाया की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। नई गाड़ी आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियों का संचार करे। आप निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएँ और जीवन में खूब तरक्की करें। सांसद जी के इस व्यवहार से जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं उनके पूरे परिवार जनों में खुशी की लहर देखी गई तो उन्होंने कहा कि देश की राजनीति के सर्वोच्च पद पर विराजमान होने के बावजूद सांसद जी की यह सहृदयता हम सभी के लिए एक गौरवशाली विषय है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading