चलो शक्ति चलो शक्ति-आज रात्रि जिला मुख्यालय शक्ति में होगा जिले के सबसे विशालकाय रावण के पुतले का दहन. मारवाड़ी युवा मंच ने किया है स्टार नाइट एवं दशहरे मेले का आयोजन. जिले के दिग्गज अतिथियों की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम का शुभारंभ. दशहरा मेला स्थल पर चौपाटी का भी हैआयोजन

चलो शक्ति चलो शक्ति-आज रात्रि जिला मुख्यालय शक्ति में होगा जिले के सबसे विशालकाय रावण के पुतले का दहन. मारवाड़ी युवा मंच ने किया है स्टार नाइट एवं दशहरे मेले का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर के बुधवारी बाजार ग्राउंड में आज 20 अक्टूबर 2026 दिन६ मंगलवार की रात्रि 7:00 बजे से विजयदशमी महोत्सव स्टार नाइट एवं दशहरे मेले का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया है। इस अवसर पर मंच द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तो वही शक्ति के बुधवारी बाजार ग्राउंड में स्टार नाइट के लिए हजारों लोगों की बैठने के सुंदर व्यवस्था भी की गई है। साथ ही इस दौरान रात्रि समय आधुनिक नवीनतम तरीके से शक्ति जिले के सबसे विशाल काय रावण के पुतले का दहन एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति एवं आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि दशहरे मेंले के आयोजन को लेकर पूरे जिले में उत्साह है। तथा इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जहां मंच के सदस्य जुटे हुए हैं तो वहीं शहर वासियों के सहयोग से एवं क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग से या कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन। जिला पुलिस प्रशासन एवं जिला यातायात विभाग भी पूरे आयोजन में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading