चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने किया शुभम ग्रीन्स में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन। आज शाम 4:00 बजे से होगा माता रानी के खजाने का वितरण लकी ड्रा एवं भजन संध्या. मोनू ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप की होगी प्रस्तुति




चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने किया शुभम ग्रीन्स में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन। आज शाम 4:00 बजे से होगा माता रानी के खजाने का वितरण लकी ड्रा एवं भजन संध्या
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -19 अक्टूबर को श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा शहर के शुभम ग्रीन्स में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल सहित समिति के सदस्य एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे तथा करीब 31 कन्याओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज भी कराया गया तथा भेंट स्वरूप सामग्री भी दी गई। इस दौरान समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर की पदयात्रा का आयोजन किया गया था तथा 19 अक्टूबर की देर शाम भजन संध्या एवं माता रानी के खजाने का वितरण कार्यक्रम भी शुभम ग्रीन्स में आयोजित किया गया है।एवं आज इस कन्या भोज के माध्यम से नवरात्रि के पावन मौके पर सभी समिति के सदस्य माता की आराधना कर रहे हैं। वहीं कन्या भोज के पश्चात समिति के सदस्यों के लिए भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम शुभम ग्रीन्स में ही संपन्न हुआ






