अब शुभम ग्रीन्स में 19 अक्टूबर को होगा चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति का लक्की ड्रा माता रानी के खजाने का वितरण एवं भजन संध्या आयोजन। कन्या भोज का भव्य आयोजन सामुदायिक भवन में सुबह 11:00 बजे. समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी






अब शुभम ग्रीन्स में 19 अक्टूबर को होगा चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति का लक्की ड्रा माता रानी के खजाने का वितरण एवं भजन संध्या आयोजन। कन्या भोज का भव्य आयोजन सामुदायिक भवन में सुबह 11:00 बजे. समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ श्री कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर की धार्मिक संस्था चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा अब 19 अक्टूबर 2026 दिन- सोमवार को शाम 4:00 बजे से माता रानी के खजाने का वितरण। भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पूर्व में यह कार्यक्रम सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था। जो की किन्हीं कारणों से स्थान संशोधित कर अब शुभम ग्रीस में होगा।उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि 19 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मोनू ठाकुर एंड म्यूजिकल ग्रुप माता रानी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे जो की रात्रि 7:00 से होगा एवं शाम 4:00 बजे से माता रानी के खजाने का वितरण लक्की ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि 19 अक्टूबर को ही सुबह 11:00 बजे सामुदायिक भवन शक्ति में कन्या भोज का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें नवरात्रि पर्व को लेकर कन्याओं को भोजन करवा कर कन्या पूजन किया जाएगा तथा पूरे कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। श्याम सुंदर अग्रवाल ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों को 19 अक्टूबर को आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सब परिवार शामिल होने का आग्रह किया है






