दिखा कुछ अलग ही नजारा -त्रस्त हो गई है जनता-दिल्ली के कनॉट प्लेस में आंदोलनकारियो के खिलाफ उतरे युवा. दिल्ली पुलिस के समर्थन में दिखे युवा





दिखा कुछ अलग ही नजारा -त्रस्त हो गई है जनता-दिल्ली के कनॉट प्लेस में आंदोलनकारियो के खिलाफ उतरे युवा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सीजेपी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस में कुछ अलग नजारा दिखा।कनॉट प्लेस के पास कुछ ऐसे युवा भी नजर आए जो पुलिस के समर्थन में नारे लगा रहे थे। हालांकि युवाओं ने स्पष्ट किया किसी राजनीतिक दल के समर्थक नहीं है। बस वह पुलिस का समर्थन करने आए है।युवा सीजेपी के विरोध में नारे लगा रहे थे जबकि कुछ पुलिस के समर्थन में नारे लगा रहे थे। वहीं,उनके पास पीएम मोदी के समर्थन वाले पोस्टर भी थे। वहीं, कुछ में ईवीएम को सही ठहराने वाले पोस्टर भी थे।शनिवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन में लगभग हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान विरक्षी पार्टी के कई नेता भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।बता दें कि कॉकरोच पार्टी द्वारा रविवार को भी आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया है। सीजेपी की कमान संभाल रहे अजिंक्य शिंदे ने कहा कि लड़ाई काफी लंबी है। उन्होंने बताया कि पार्टी रविवार को भी जंतर-मंतर की ओर कूच करेगी। उन्होंने साफ कहा कि इस विरोध-प्रदर्शन को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपना इस्तीफा नहीं सौंप देते






