11 अक्टूबर को अग्रसेन जी की शोभा यात्रा का स्वागत करेगी छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच. पुष्प वर्षा के माध्यम से अंडर ब्रिज के पास होगा कार्यक्रम. प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं महामंत्री पंकज अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -11 अक्टूबर को श्री अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा भगवान श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा का स्वागत छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार द्वारा तेलधानी नाका से श्री अग्रसेन चौक समता कॉलोनी जाने वाले मार्ग में अंडर ब्रिज के पास किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर एवं प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि यह स्वागत कार्यक्रम मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया है जिसमें 11 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला विंग के भी सभी पदाधिकारी सदस्य इस कार्यक्रम में रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया की शोभायात्रा के दौरान भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने समस्त युवा मंच के साथियों को इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है