शक्ति के शुभम ग्रीन्स में 10 अक्टूबर को होगी एक शाम समाज के नाम भजन का आयोजन .प्रसिद्ध भजन गायक सूरज रंधावा देंगे प्रस्तुति. मालखरौदा अग्रवाल परिवार की पहल से आयोजित है कार्यक्रम




शक्ति के शुभम ग्रीन्स में 10 अक्टूबर को होगी एक शाम समाज के नाम भजन का आयोजन .प्रसिद्ध भजन गायक सूरज रंधावा देंगे प्रस्तुति. मालखरौदा अग्रवाल परिवार की पहल से आयोजित है कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति में अग्रवाल समाज द्वारा इस वर्ष अग्रसेन जयंती महा महोत्सव के अवसर पर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अग्रवाल सभा शक्ति से जुड़े हुए मालखरौदा के अग्रवाल परिवार के सभी वर्ग के लोग इस जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी कर रहे हैं।तथा मालखरौदा के अग्रवाल परिवार द्वारा विगत कई दशकों से लगातार शक्ति शहर में आयोजित समाज के सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी की जाती है। इसी श्रृंखला में आगामी 10 अक्टूबर 2026 दिन- शनिवार को रात्रि 8:00 बजे से श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव पखवाड़े के दौरान एक शाम समाज के नाम भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सूरज रंधावा अग्रसेन जी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन मालखरौदा अग्रवाल परिवार के मुकेश अग्रवाल देव ज्वैलर्स। अविनाश अग्रवाल रानू ज्वेलर्स। एवं बंटी अग्रवाल मंगल ट्रेडर्स की पहल से आयोजित किया गया है। मालखरौदा अग्रवाल परिवार ने समस्त अग्रवाल बंधुओ को सह परिवार इस भजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर अग्रसेन जी के भजनों का श्रवण करने का आग्रह किया है







