सड़क निर्माण को लेकर मंत्री जी सख्त. कहा नई सड़क उखाड़ी तो होगी एफआईआर. गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता. 5 सालों तक ठेकेदार की होगी जिम्मेदारी



सड़क निर्माण को लेकर मंत्री जी सख्त. कहा नई सड़क उखाड़ी तो होगी एफआईआर. गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता. 5 सालों तक ठेकेदार की होगी जिम्मेदारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने साफ किया है कि नई बन रही सड़कों को जानबूझकर उखाड़कर नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट का भी प्रविधान है।मंत्री ने कहा कि जिन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, उनके रखरखाव की जिम्मेदारी पांच साल तक संबंधित ठेकेदार की होगी। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता और उसके रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की है।उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें सड़क की गुणवत्ता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सड़कों का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि कुछ लोग नई बनी सड़कों को उखाड़ने और नुकसान पहुंचाने के वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल रहे हैं। ऐसे मामलों में लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। सड़क को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि यह मामला उस समय चर्चा में आया, जब तिलक नगर में सड़क निर्माण के दौरान लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के बीच विवाद हो गया था। विधायक ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद मौके पर हंगामा हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी।






