छुट्टी पर गया था कंपनी में नौकरी से निकाल दिया- इंजीनियर बोला अब भारत छोड़ने का मन. सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा जमकर वायरल. मामला उबर कंपनी के एक इंजीनियर का

छुट्टी पर गया था कंपनी में नौकरी से निकाल दिया- इंजीनियर बोला अब भारत छोड़ने का मन. सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा जमकर वायरल. मामला उबर कंपनी के एक इंजीनियर का kshititech

छुट्टी पर गया था कंपनी में नौकरी से निकाल दिया- इंजीनियर बोला अब भारत छोड़ने का मन. सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा जमकर वायरल. मामला उबर कंपनी के एक इंजीनियर का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उबर कंपनी के एक इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपनी नौकरी से जुड़ा एक अनुभव साझा किया। यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसने करीब 92 लाख रुपए का टैक्स दिया था। लेकिन जब वो बच्चे के जन्म के बाद छुट्टी पर गया था, तो कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। यूजर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हैरान हो रहे हैं।यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि पिछले साल उसकी सैलरी में अचानक गिरावट आई, जिसे उसने सैलरी क्लिफ बताया। इसके बाद भी उसने दावा किया कि पिछले साल 92 लाख टैक्स भरा था। ये आंकड़ा यूजर का अपना दावा है इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।यूजर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि इस साल वो अपने बच्चे के जन्म के बाद चार महीने की छुट्टी पर था। इसी दौरान उसे नौकरी से निकाल दिया गया।इस पोस्ट में उन्होंने कंपनी में पैटरनिटी लीव नीति का भी जिक्र किया और दावा किया कंपनी की ओर से उसे 18 हफ्ते की आधिकारिक पैटरनिटी लीव दी जाती है। हालांकि उसे नौकरी से क्यों निकाला गया इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

यूजर ने पोस्ट में चिंता जाहिर करते हुए कहा उसके घर में बच्चा है और परिवार की मदद के लिए उसके पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं है, ऐसे में नौकरी जाने के तुरंत बाद नई नौकरी की तलाश शुरू करना उसके लिए आसान नहीं है। उसने कहा फिलहाल उसे परिवार और बच्चे की देखभाल पर भी ध्यान देना है। यही कारण है कि उसके लिए नौकरी से मिलने वाली सेवरेंस पेमेंट भी महत्वपूर्ण हो गया है।नौकरी जाने के बाद यूजर ने भारत में अपनी नौकरी और परिवार की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसने कहा कि वह जल्द ही भारत छोड़ने की योजना बना रहा है। यूजर ने पोस्ट में दूसरे लोगों को भी उसके अनुभव से सीखने की सलाह दी।
इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर टैक्स, नौकरी की सुरक्षा और हाई सैलरी वाली नौकरियों को लेकर लोगों के अलग-अलग मत है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading