बलौदा शहर में अग्रसेन जयंती महोत्सव का होगा धूमधाम से आयोजन-लक्ष्मण मुकीम होंगे मुख्य अतिथि. अध्यक्षता करेंगे दीनदयाल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि होंगे अंकुर लिखमानिया.समाज के सभी वर्गों के लिए आयोजित है प्रतिस्पर्धाएं. अग्रवाल सेवा समिति. युवा मंच एवं मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मनाया जा रहा है जयंती महोत्सव




बलौदा शहर में अग्रसेन जयंती महोत्सव का होगा धूमधाम से आयोजन- मुख्य अतिथि होंगे लक्ष्मण मुकीम. कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे दीनदयाल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि होंगे अंकुर लिख्मनिया. समाज के सभी वर्गों के लिए आयोजित है प्रतिस्पर्धाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर
शक्ति -जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा शहर में अग्रवाल समाज द्वारा इस वर्ष 11 अक्टूबर 2026 को अग्रसेन जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।जिसे लेकर समाज द्वारा जहां व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 खांडेकर अग्रवाल समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह 11 अक्टूबर 2026, रविवार को अग्रवाल सेवा समिति युवा मंच एवं मारवाड़ी महिला समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। तथा सुबह 10:00 बजे भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना होगी एवं शाम 4:00 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा अग्रसेन भवन बलौदा में रात्रि 7:30 बजे से सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्य समारोह के अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल।मुख्य अतिथि लक्ष्मण मुकीम। एवं विशिष्ट अतिथि अंकुल लिखमानिया होंगे।
जयंती पखवाड़े में संपन्न हो रही प्रतिस्पर्धाएं
बलौदा शहर में अग्रवाल समाज द्वारा इस वर्ष समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। जिसमें हौजी प्रतियोगिता 25/09/26 शुक्रवार को प्रभारी सुनील गोयल, राहुल गर्ग, कालूराम भोजा.गिलास गिराओ 26/9/26 शनिवार प्रवीण गोयल, उपकार गोयल, राहुल भोजा.मटका फोड़27/09/26 रविवार धनराज मित्तल, बालकिशन गोयल, यंसुल गोयल।पासिंग द पिलो 28/9/26 सोमवार सौरभ गोयल, किशन सिंघल, नवीन मित्तल।लुडो 29/9/26 मंगलवारसोयम भोजसिया, अग्रय गोयल, मयंक सिंघल।नोट गिनो 30/9/26 बुधवार परितोष अग्रवाल, आयुष भोजसिया, हर्षित भोजसिया।डॉग एड द बोन
01/10/26 गुरुवार राहुल गर्ग, सोयम भोजसिया, उपकार गोयल।धीमी मोटरसाइकिल02/10/26 शुक्रवार विकास गोयल, अजय भोजसियासुबह 6:30 बजे।एक मिनट02/10/26 शुक्रवार हरिनारायण भोजसिया, वैभवगोयल, लक्ष्मीनारायण मित्तल रात्रि 9 बजे।वजन बताओ 03/10/26 शनिवार अनिल गोयल, नवीन भोजसिया।क्रिकेट 04/10/26 रविवार राहुल गर्ग, मयंक सिंघल, अर्चित गोयल सुबह 6:30 बजे।याददास्त 04/10/26 रविवार
आयुष भोजसिया, अर्चित गोयल, यश गोयल रात्रि 9 बजे।निशाना लगाओ 05/10/26 सोमवारशिवम् गोयल, आरव मित्तल, कुश गोयल।बैडमिंटन 06/10/26 मंगलवार ऋषभ गोयल, सोयम भोजसिया, अभय गोयल।डांस प्रतियोगिता 11/10/26 रविवार मारवाड़ी युवा मंचनोट- क्लास 1 से 5 तक (Only traditional songs)सभी प्रतियोगिता रात्रि 9:15 से चालू होंगे.प्रतियोगिता शुल्क 30/- रहेगाक्रिकेट एव डांस प्रतियोगिता शुल्क 100/- रहेगा।किसी भी विवाद की स्थिति में आयोजक का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य माना जाएगा
अग्रवाल सेवा समिति बलौदा इकाई के दो महत्वपूर्ण सुझाव
जिस किसी भाई को, अपने फर्म का प्रियजनों की स्मृति में, अग्रसेन जयंती समारोह का बैनर पोस्टर बनवाना हो, बनवाकर अग्रसेन जयंती वाले दिन, अपने दुकान-घरों के सामने में लगा सकते हैं।जिस किसी भाई को अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा में शामिल प्रियजनों की सेवा हेतु, कोई सेवा संकल्प करने का विचार यदि आए तो, वह अपने घर दुकान के सामने कर सकते हैं।






