श्री श्याम सेवा महोत्सव समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जयपुर ने किया जयंती पखवाड़े पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन. रक्तदान करने दिखा रक्तदाताओं में उत्साह. अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल की प्रेरणा से सदस्यों ने किया रचनात्मक कार्य




श्री श्याम सेवा महोत्सव समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जयपुर ने किया जयंती पखवाड़े पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन. रक्तदान करने दिखा रक्तदाताओं में उत्साह
जयपुर राजस्थान से कन्हैया गोयल की खबर
जयपुर -राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर शहर में इन दोनों अग्रवाल समाज के वार्षिक महापर्व श्री श्री 1008 श्री अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की जयंती मनाने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।तथा अग्रवाल समाज द्वारा जहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है तो वही महाराजा श्री अग्रसेन जी के जन्मोत्सव पर आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य मे श्री श्याम सेवा महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान मे आयोजित स्वेक्छिक रक्तदान शिविर मे सहयोगी संस्था अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जयपुर राजस्थान की और से रक्तदान करवाने मे महावपूर्ण सहयोग किया गया। रक्तदान शिविर से पूर्व ही बड़ी संख्या मे ऑनलाइन पंजीयन करवाकर प्रचार प्रसार किया, शिविर का आयोजन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को शेखावटी विकास परिषद भवन, सेक्टर -1, विद्याधर नगर, जयपुर मे हुआ, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मे के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल की प्ररेणा से प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल एवं शिविर संयोजक मनीष गोयल के नेतृत्व मे AAS के काफ़ी सदस्य महिला एवं पुरुष ने रक्तदान करवाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम मे राधेश्याम अग्रवाल,पवन कुमार मित्तल, दिनेश अग्रवाल पंच, मनीष अग्रवाल ( नावा वाले ),गोकुल अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल,वसुंधरा मित्तल, नमिता अग्रवाल, अलका अग्रवाल, किरण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, गीतांजलि अग्रवाल आदि सक्रिय रहे






