8 अक्टूबर को शक्ति जिला मुख्यालय में कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन- रेस्ट हाउस शक्ति से पैदल मार्च करेंगी कांग्रेस. जिला अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी. सक्ति जिले में पीसीसी के निर्देश पर जनहित के मुद्दों को लेकर आक्रामक है कांग्रेस संगठन

8 अक्टूबर को शक्ति जिला मुख्यालय में कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन- रेस्ट हाउस शक्ति से पैदल मार्च करेंगी कांग्रेस. जिला अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति – शक्ति जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 अक्टूबर को पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने बताया किvअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत वोट बचाओ एदेश बचाओ के नारे के साथ, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के सहयोगियों के साथ पैदल मार्च कर प्रदर्शन करते हुए, संविधान के अनुच्छेद “326” का सार्वजनिक रूप से वाचन किया जाना है । तत्पश्चात मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाना है। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने,पद से हटाने एवं उनपर मुकदमा चलाने संबंधी ज्ञापन दिया जायेगा।इस कार्यक्रम में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला प्रमुख कामरेड अनिल कुमार शर्मा अपने साथियों के साथ उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक,जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी/नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारिगण, मंडल अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष,बूथ, अध्यक्ष, नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, सेवा दल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति मोर्चा, असंगठित मजदूर कांग्रेस, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। एवं 8 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे रेस्ट हाउस शक्ति से पैदल मार्च निकाला जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading